इधर विजय के लिए रिज़ल्ट का दिन, उधर तिरुपति पहुंचीं रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन
तमिलनाडु में मतगणना के बीच अभिनेत्री तृषा कृष्णन सोमवार को अपने 43वें जन्मदिन पर तिरुपति मंदिर गईं। हालांकि लोग इसे अभिनेता विजय से जोड़ रहे हैं जिनकी पार्टी 'टीवीके' चुनाव में उतरी है। दरअसल, विजय की पत्नी ने उन पर एक्सट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप लगाया था जिसके बाद विजय और तृषा के अफेयर की अटकलें लगनी लगीं।