इन 3 शेयरों में बन रहा है तेज़ी का मौका, एक्सपर्ट ने सोमवार को इनमें दी खरीदारी की राय
मार्केट एक्सपर्ट सुमीत बागड़िया ने सोमवार के लिए HDFC लाइफ, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) और नेस्ले इंडिया में खरीदारी की राय दी है। उनके मुताबिक, HDFC लाइफ में गिरावट के बाद सुधार के संकेत हैं और ₹559 का स्तर अहम रेजिस्टेंस लेवल है, BEL ने डाउनट्रेंड की रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन तोड़ दी है जबकि नेस्ले में तेज़ी का स्ट्रक्चर बना हुआ है।