इन 4 वजहों से धड़ाम होगा शेयर मार्केट, HSBC ने जताई आशंका
'मनीकंट्रोल' की रिपोर्ट के मुताबिक, एचएसबीसी ने घरेलू स्टॉक मार्केट को लेकर कहा है कि 4 ऐसी बातें हैं जो मार्केट की तेज़ी के रास्ते में ब्रेकर का काम कर रही हैं। बकौल रिपोर्ट, इनमें कमाई पर रिस्क, शेयरों की भारी सप्लाई, कॉम्पटीशन से मार्जिन पर दबाव और प्राइवेट कैपेक्स में सुस्ती है जो मार्केट को गिराने का काम करेगा।