इन 7 चीजों के बिना चुनाव लड़कर दिखाए बीजेपी, 100 सीट भी नहीं आएंगी: सूची शेयर कर तेजस्वी

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी को 7 बातें छोड़कर लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम, गोदी मीडिया, सीबीआई/ईडी/आईटी, चुनाव आयोग जैसी अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, ईवीएम और धनबल-छलबल के बिना बीजेपी चुनाव लड़े तो इनकी 100 सीट भी नहीं आएंगी।" बकौल तेजस्वी, बीजेपी इनके बिना लड़ नहीं सकती।

Load More