इन ढोंगी बाबाओं से बचना चाहिए: राम रहीम के 'दिवाली' सॉन्ग पर पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम
परोल पर छूटे गुरमीत राम रहीम द्वारा दिवाली को लेकर गाना रिलीज़ करने पर पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा ने कहा है, "देश को बचाने के लिए...इन ढोंगी बाबाओं से बचना चाहिए।" उन्होंने कहा, "गाना सुनने और सुनाने वाले को...शर्म आनी चाहिए।" उन्होंने राम रहीम के पंजाब में डेरा खोलने के एलान पर भी ऐतराज़ जताया।