इन पाकिस्तानियों की इतनी हिम्मत?: दिल्ली में शरणार्थियों के प्रदर्शन करने पर केजरीवाल
नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर 'INDIA' नेताओं के बयानों के खिलाफ पाकिस्तानी व अफगानिस्तानी शरणार्थियों के दिल्ली में प्रदर्शन करने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है, "इन पाकिस्तानियों की इतनी हिम्मत?" उन्होंने लिखा, "इन्होंने पहले हमारे देश में गैर-कानूनी तरीके से घुसपैठ की...इन्हें जेल में होना चाहिए था...ये पूरे देश में... लोगों को परेशान करेंगे।"