इन्फ्लुएंसर ने 5 स्टार होटल से की वंदे भारत ट्रेन के खाने की तुलना, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
ट्रैवल इन्फ्लुएंसर शशांक गुप्ता ने उदयपुर-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस के खाने के स्वाद की तुलना 5 स्टार होटल के खाने से कर X पर एक तस्वीर शेयर की है। आईआरसीटीसी ने उनका आभार जताया जबकि कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। एक व्यक्ति ने लिखा, "शायद आप कभी किसी 5 स्टार होटल नहीं गए!" अन्य व्यक्ति ने लिखा, "5 स्टार!😆😆😆😆"