इन्फ्लुएंसर ने अक्षय पर लगाया फिल्म ’सरफिरा’ में टेलीप्रॉम्प्टर देखकर डायलॉग पढ़ने का आरोप
एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने ऐक्टर अक्षय कुमार पर फिल्म ‘सरफिरा’ में टेलीप्रॉम्प्टर देखकर डायलॉग पढ़ने का आरोप लगाया है। इन्फ्लुएंसर ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें अक्षय अपने सामने वाले कैरेक्टर की आंखों में देखने की जगह कहीं और देखकर डायलॉग बोलते दिख रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने इसपर कहा, “साल में 3-4 फिल्में करने के नुकसान।”