इन्फ्लुएंसर ने कोलकाता में 24 घंटे तक मांगी भीख, सारी राशि बेघर महिला को की दान

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पंत देब ने 24 घंटे तक सड़क पर भीख मांगने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि इन्फ्लुएंसर ने फटे-पुराने कपड़े पहने हैं और राहगीरों से भीख मांग रहा है। इन्फ्लुएंसर ने आखिर में भीख में मिली सारी राशि एक बेघर महिला को दान कर दी।

Load More