इन्फोसिस का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 11.46% बढ़कर रहा ₹6,806 करोड़
इन्फोसिस का वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 11.46% की बढ़ोतरी के साथ ₹6,806 करोड़ रहा जो वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ ₹6,106 करोड़ था। वहीं, इन्फोसिस की आय अक्टूबर-दिसंबर में 7.58% बढ़कर ₹41,764 करोड़ रही जो 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ₹38,821 करोड़ थी।