इन्फोसिस के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अक्टूबर और जनवरी में बढ़ेगी सैलरी
इन्फोसिस के सीईओ सलील पारेख ने बताया है कि अधिकांश कर्मचारियों को वेतन वृद्धि अक्टूबर में जबकि वरिष्ठ कर्मचारियों को जनवरी में हाइक मिलेगी। कंपनी Q1FY27 में 4,000 से अधिक लोगों को नियुक्त कर चुकी है और इस वर्ष 20,000 फ्रेशर्स की भर्ती करेगी। पिछले 12-महीनों में कंपनी की एट्रिशन (कर्मचारी के कंपनी छोड़ने की दर) बढ़कर 13% हो गई।