इन्फोसिस ने कैंपस रिक्रूटमेंट करने के दो साल बाद 2,000 फ्रेशर्स को दी जॉइनिंग डेट

आईटी कंपनी इन्फोसिस ने कैंपस रिक्रूटमेंट करने के दो साल बाद 2,000 फ्रेशर्स को ऑफर लेटर भेजा और जॉइनिंग डेट दी है। नैसेंट इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉइज़ सीनेट (एनआईटीईएस) के अनुसार, कंपनी ने 1 सितंबर को 1,000 से ज़्यादा लोगों को और 2 सितंबर को 300 लोगों को जॉइनिंग डेट दी। बाकी लोगों को जून में जॉइनिंग डेट दी गई थी।

Load More