इन्फोसिस ने कॉग्निज़ेंट पर किया केस, गैर-प्रतिस्पर्धी गतिविधियां अपनाने का लगाया आरोप
इन्फोसिस ने अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनी कॉग्निज़ेंट पर अमेरिका में मुकदमा दायर किया है। इन्फोसिस का आरोप है कि कॉग्निज़ेंट ने अनफेयर ट्रेड टैक्टिक्स अपनाकर उनके हेल्थकेयर प्लैटफॉर्म 'इन्फोसिस हेलिक्स' को रोकने की कोशिश की और उनके अधिकारियों की टारगेट हायरिंग की। दरअसल, कॉग्निज़ेंट ने इन्फोसिस के सीईओ रवि कुमार को अपना सीईओ बनाया था जिससे हेलिक्स प्रोजेक्ट में देरी हुई।