इन्फोसिस ने कर्मचारियों के लिए वार्षिक वेतन वृद्धि को चौथी तिमाही तक टाला
आईटी कंपनी इन्फोसिस ने अपने कर्मचारियों के लिए वार्षिक वेतन वृद्धि को चौथी तिमाही (वित्त वर्ष 2025) तक टाल दिया है। इस कंपनी ने पिछली बार नवंबर 2023 में वेतन वृद्धि लागू की थी। कंपनी ने 17 अक्टूबर को कहा था कि वह चौथी तिमाही में चरणबद्ध तरीके से वेतन वृद्धि की 'योजना' बना रही है।