'इन मेमोरियम' सेगमेंट में ऐक्टर मैथ्यू पेरी को नहीं शामिल करने पर हुई बाफ्टा की आलोचना
ब्रिटिश अकैडमी फिल्म अवॉर्ड्स (बाफ्टा) 2024 के समारोह में आयोजित 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में टीवी शो 'फ्रेंड्स' के दिवंगत ऐक्टर मैथ्यू पेरी को शामिल ना करने पर कई फैन्स सोशल मीडिया पर आयोजकों की आलोचना कर रहे हैं। इसका जवाब देते हुए बाफ्टा ने कहा कि मैथ्यू को मई में होने वाले बाफ्टा टीवी अवॉर्ड्स समारोह में याद किया जाएगा।