इन शेयरों में निवेशक हुए बर्बाद, एक साल में 60% से भी अधिक डूबा पैसा
सेंसेक्स और निफ्टी दोनों का पिछले एक साल का रिटर्न लगभग शून्य है और इस दौरान NSE 500 इंडेक्स के 327 शेयरों ने निगेटिव रिटर्न दिया है। इनमें से 5 शेयरों में 60% से भी अधिक की गिरावट आई है। इनमें स्टर्लिंग ऐंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड, तेजस नेटवर्क्स, HFCL, अदाणी ग्रीन एनर्जी और रेमंड लाइफस्टाइल लिमिटेड शामिल हैं।