इन्हीं कारणों से द्रविड़ बचपन से मेरे क्रश थे: विश्व कप में जीत के बाद ऋचा चड्ढा
ऐक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद X पर एक पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा है, "इन्हीं कारणों से राहुल द्रविड़ (भारतीय टीम के हेड कोच) बचपन से मेरे क्रश थे। थैंक यू अगेन मिस्टर द्रविड़।" तस्वीर ऋचा के बचपन की लग रही है जिसमें दीवार पर द्रविड़ की तस्वीरें नज़र आ रही हैं।