इनकम टैक्स अफसर ने राजेश खन्ना को दी थी उनका घर सील करने की धमकी: उनकी कथित गर्लफ्रेंड
राजेश खन्ना की कथित गर्लफ्रेंड अनीता आडवाणी ने बताया है कि एक बार ऐक्टर की इनकम टैक्स अधिकारी से लड़ाई हो गई थी। उन्होंने बताया कि राजेश खन्ना पर्सनली उनसे मिलने गए थे जहां अधिकारी ने उन्हें उनका घर सील करने और फिल्म की रिलीज़ रोकने की धमकी दी थी। उन्होंने इनकम टैक्स के ₹45 लाख भर दिए थे।