इनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट रूल्स में बढ़ जाएगी आपकी सैलरी, जानिए पूरा कैलकुलेशन
नए इनकम टैक्स ड्राफ्ट रूल्स के तहत HRA लिमिट बढ़ने के साथ-साथ एजुकेशन व हॉस्टल अलाउन्सेज में भी बदलाव होने जा रहा है जिससे नौकरी करने वाले लोगों की टैक्सेबल इनकम घट जाएगी। मनीकंट्रोल के मुताबिक, 1962 के नियमों की तुलना में ₹30 लाख सालाना कमाने वाले व्यक्ति को नए नियमों से ₹1,33,660.80 की टैक्स सेविंग्स होगी।