इनका मकसद मुझे गिरफ्तार कर गुजरात जाने से रोकना है: सीबीआई के सामने पेशी से पहले सिसोदिया
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई के मुख्यालय में पूछताछ के लिए जाने से पहले ट्वीट किया, "मेरे खिलाफ फर्ज़ी केस बनाकर इनकी तैयारी मुझे गिरफ्तार करने की है।" उन्होंने आगे कहा, "ये लोग गुजरात बुरी तरह से हार रहे हैं। इनका मकसद मुझे गुजरात चुनाव प्रचार में जाने से रोकना है।"