इननोडेटा ने 550 भारतीय कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए निकाला
इननोडेटा इंडिया ने सोमवार को करीब 550 कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना, बातचीत या चेतावनी के नौकरी से निकाल दिया। कर्मचारियों के लैपटॉप लॉग आउट हो गए, ऑफिशियल आईडी बंद हो गई और पर्सनल ईमेल पर टर्मिनेशन मेल आ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, HR पोर्टल पर इस्तीफे की तारीख 26 अक्टूबर, 2026 दर्ज थी।