इनसिक्योरिटी और ईगो थी: 'दिल तो पागल है' रिजेक्ट करने पर जूही
अभिनेत्री जूही चावला ने एक इंटरव्यू में फिल्म 'दिल तो पागल है' (1997) को रिजेक्ट करने को लेकर कहा है, "कुछ इनसिक्योरिटी और ईगो थी।" गौरतलब है कि फिल्म में जूही को माधुरी दीक्षित के अपोजिट सपोर्टिंग कैरेक्टर (निशा) के लिए ऑफर मिला था। वहीं, यश चोपड़ा ने फिर निशा का रोल अभिनेत्री करिश्मा कपूर को दिया था।