इन्फोसिस का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 7.8% बढ़कर चौथी तिमाही में रहा ₹6,128 करोड़
इन्फोसिस ने गुरुवार को बताया कि उसने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में ₹6,128 करोड़ का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। यह वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही के ₹5,686 करोड़ के लाभ से 7.8% अधिक है। इस दौरान इन्फोसिस की कुल एकीकृत आय ₹38,112 करोड़ रही जो वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में ₹32,913 करोड़ थी।