इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख के वेतन में हुआ 88% का इज़ाफा, प्रतिवर्ष मिलेंगे ₹79.75 करोड़

इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख का वेतन 88% बढ़ाकर ₹79.75 करोड़/वर्ष किया गया है। इन्फोसिस ने 5 और वर्षों के लिए पारेख को प्रबंध निदेशक (एमडी) व सीईओ नियुक्त करने के कुछ दिनों बाद सैलरी में बढ़ोतरी की घोषणा की। गौरतलब है, बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में इन्फोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ 12% बढ़कर ₹5,686 करोड़ रहा था।

Load More