इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा ने अपने फर्ज़ी एमएमएस के मामले में दर्ज कराई एफआईआर
इन्फ्लुएंसर और ऐक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा ने अपने फर्ज़ी एमएमएस के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें अंजलि ने बताया, "इस वीडियो की वजह से मैं अपने परिवार और दोस्तों से आंख नहीं मिला पा रही थी।" बकौल रिपोर्ट्स, अंजलि ने वीडियो शेयर करने वाले कई मीडिया पोर्टल्स और यूट्यूब चैनल्स के खिलाफ मानहानि का केस भी दायर किया है।