इन्फ्लुएंसर नैन्सी त्यागी ने कान्स में किया डेब्यू, 1000 मीटर कपड़े से खुद तैयार किया था आउटफिट
फैशन डिज़ाइनर व इन्फ्लुएंसर नैन्सी त्यागी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया है। नैन्सी ने पिंक रफल गाउन पहना था जिसे उन्होंने 1,000 मीटर का कपड़ा इस्तेमाल कर 30 दिनों में खुद सिलकर तैयार किया था। नैन्सी ने 20 किलोग्राम के इस गाउन के साथ हैंड गलव्स और सिल्वर नेकपीस पहना था।