इब्राहिम अली खान ने F1 ड्राइवर लेक्लर्क संग तस्वीरें कीं शेयर, करीना ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने फरारी F1 टीम के ड्राइवर चार्ल्स लेक्लर्क के साथ मियामी ग्रैंड प्रिक्स में अपनी मुलाकात की तस्वीरें रविवार को इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होेंने लिखा, "चार्ल्स ने भी मुझे फरारी ड्राइवर समझ लिया।" उनकी पोस्ट पर अभिनेत्री करीना कपूर ने लिखा, "तुम्हारा कोई हक नहीं कि तुम इतने हैंडसम दिखो।"