इब्राहिम को थिएटर के बाहर धक्का-मुक्की को लेकर आया गुस्सा, फोटोग्राफरों से कहा- जगह दो
ऐक्ट्रेस सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान रविवार को बहन के साथ उनकी नई फिल्म 'ज़रा हटके ज़रा बचके' देखने गए और थिएटर के बाहर धक्का-मुक्की किए जाने से नाराज़ हो गए। सामने आए वीडियो में फोटोग्राफरों के बीच से निकलते दिख रहे इब्राहिम ने कहा, "मुझे जगह दो।" उन्होंने फोटोग्राफरों से कैमरा दूर रखने को भी कहा।