इमोशनल सपोर्ट देने के मामले में AI चैटबॉट ने इंसानों को छोड़ा पीछे; स्टडी में हुआ खुलासा
डरहम यूनिवर्सिटी और मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी की रिसर्च में सामने आया है कि इमोशनल सपोर्ट देने के मामले में एआई चैटबॉट इंसानों से बेहतर है। इसके अनुसार, एआई चैटबॉट्स गुस्से-डर की स्थिति में इंसानों से बेहतर इमोशनल सपोर्ट देते हैं। हालांकि, उदासी की स्थिति में एआई और इंसानों का रिस्पॉन्स एक-समान रहा। इस स्टडी में 1200+ लोगों को शामिल किया गया।