इमरान को जेल में टॉर्चर किया जा रहा है, उनकी जान को खतरा है: पूर्व पाकिस्तानी PM की बहन
पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान ने कहा है कि आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने पाकिस्तान में अघोषित मार्शल-लॉ लागू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इमरान को जेल में टॉर्चर किया जा रहा है और उनकी जान को खतरा है। अलीमा मंगलवार को अडियाला जेल पहुंची थीं लेकिन उन्हें इमरान से नहीं मिलने दिया गया।