इमरान की पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कारतूसों के बिना तैनात थे सुरक्षाकर्मी: पाक सरकार
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने पिछले हफ्ते पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों के हिंसक प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाबलों द्वारा हत्या के आरोपों को खारिज किया है। बकौल मंत्रालय, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को बिना कारतूस तैनात किया गया था। पार्टी ने दावा किया कि मंगलवार रात सुरक्षाबलों द्वारा गोलीबारी के कारण उसके कई समर्थक मारे गए।