भारत छोड़ो नोटिस के खिलाफ इमरान खान की याचिका पर 26 अक्टूबर को होगी सुनवाई
अभिनेता इमरान खान ने विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में दाखिल याचिका पर 26 अक्टूबर को सुनवाई होगी। नोटिस में उन्हें अमेरिकी नागरिक बताते हुए आव्रजन कानून उल्लंघन का आरोप लगाया गया और 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने को कहा गया। गौरतलब है इमरान मुंबई में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।