इमरान खान कभी कर रहे थे भारतीय पासपोर्ट पाने की कोशिश, सामने आया पुराना इंटरव्यू
मुंबई में विरोध-प्रदर्शनों में भाग लेने को लेकर भारत छोड़ने का आदेश पाने वाले अभिनेता इमरान खान ने कभी भारतीय पासपोर्ट पाने की इच्छा जताई थी। उन्होंने 2011 में कहा था, "मैं भारतीय पासपोर्ट पाने की कोशिश कर रहा हूं...आधिकारिक प्रक्रिया चल रही है...मुझे उम्मीद है कि जल्द मिल जाएगा।" इमरान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास OCI कार्ड है।