'आवारापन 2' की सफलता के बाद इमरान हाशमी ने खरीदी ₹3.74 करोड़ की मर्सिडीज़ G63 AMG कार

फिल्म 'आवारापन 2' की सफलता के बाद अभिनेता इमरान हाशमी ने नई मर्सिडीज़-बेंज G63 AMG खरीदी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट कलर की इस लग्ज़री SUV की एक्स-शोरूम कीमत ₹3.74 करोड़ है। वहीं, इस कार की डिलीवरी की तस्वीरें-वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। गौरतलब है, इस कार के अलावा इमरान के पास रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी और लेम्बोर्गिनी हुराकान भी है।

Load More