इमरजेंसी को लेकर लोकसभा में क्या बोले थे पूर्व पीएम राजीव गांधी?
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इमरजेंसी (1975) को लेकर दिए अपने बयान को दोहराते हुए जुलाई 1985 में लोकसभा में कहा था कि उन्हें लगता है आपातकाल लगाए जाने का फैसला सही था। उन्होंने आगे कहा, "मुझसे सवाल पूछा गया...'क्या मैं भी ऐसा करूंगा?' मेरा जवाब था कि इसकी संभावना नहीं लगती कि देश में 1975 जैसे हालात दोबारा आएंगे।"