इमरजेंसी के समय मैं 11 साल का था, उन दिनों को कभी नहीं भूलूंगा: अमित शाह
इमरजेंसी की 50वीं वर्षगांठ पर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "जब इमरजेंसी लगी, मैं 11 साल का था। उन दिनों को मैं मरते दम तक नहीं भूलूंगा।" उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को तानाशाही में बदलने की साजिश ही इमरजेंसी थी जिसे बिना कैबिनेट की मंज़ूरी और संसद की जानकारी के लगाया गया था।