इमरजेंसी से सबक लेना ज़रूरी, संजय गांधी ने जबरन कराईं नसबंदियां: शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मलयाली अखबार 'दीपिका' में प्रकाशित आर्टिकल में 1975 की इमरजेंसी को लेकर कहा है कि इससे सबक लेना ज़रूरी है। उन्होंने लिखा कि इमरजेंसी के दौरान संजय गांधी ने जबरन नसबंदी अभियान चलाया था। उन्होंने कहा कि गरीब ग्रामीण इलाकों में लक्ष्य पूरा करने के लिए हिंसा और दबाव का सहारा लिया गया।