इमरजेंसी डोर खोलकर अमेरिका में प्लेन के विंग्स पर चला 57-वर्षीय शख्स, हुआ गिरफ्तार
पुलिस ने अमेरिका में यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट में इमरजेंसी एग्ज़िट डोर खोलकर विंग्स पर चलने वाले 57-वर्षीय एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना गुरुवार को घटी जब विमान शिकागो के इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद ज़मीन पर चल रहा था। बकौल एयरलाइंस, ग्राउंड क्रू ने बाद में विमान के बाहर शख्स को रोका।