'इमरजेंसी' में जयप्रकाश नारायण का किरदार निभाएंगे अनुपम खेर, कंगना ने शेयर किया लुक
अभिनेता अनुपम खेर आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' में जयप्रकाश नारायण का किरदार निभाते नज़र आएंगे। अभिनेत्री कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर उनका फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है, "अगर अंधकार है तो प्रकाश है, अगर इंदिरा (गांधी) हैं तो जयप्रकाश हैं।" उनके पोस्ट पर खेर ने कमेंट किया, "जयप्रकाश नारायण की शानदार भूमिका मुझे ऑफर करने के लिए आपका धन्यवाद।"