इमरान खान की पार्टी ने शेयर की पाकिस्तान की जेल से उनकी तस्वीर
पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने अडियाला जेल से उनकी तस्वीर X पर शेयर की है। वह गुरुवार को वीडियो लिंक के ज़रिए पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश हुए। उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं लेकिन गुरुवार को वह पाकिस्तान के नैशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो कानून में संशोधन से जुड़े केस में पेश हुए।