इमरान खान की पूर्व पत्नी ने लंदन में उनके घर में घुसे 2 लोगों की तस्वीरें कीं जारी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने लंदन में उनके घर में घुसे 2 लोगों की तस्वीरें जारी की हैं। पत्रकार और फिल्म निर्माता जेमिमा ने कहा कि घटना कुछ दिन पहले हुई थी। इमरान व जेमिमा ने 9 साल की शादी के बाद साल 2004 में तलाक लिया था और उनके दो बेटे हैं।