इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पाकिस्तान के कोर्ट ने 8 दिनों की रिमांड पर भेजा
पाकिस्तान की एक अदालत ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान को 8 दिनों की नैशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो की रिमांड पर भेज दिया है। इमरान पर आरोप है कि एक रियल एस्टेट कंपनी ने ₹15 करोड़ की कीमत वाली ज़मीन अल-कादिर ट्रस्ट को दी थी जिसके मालिक इमरान और उनकी पत्नी हैं।