इमरान खान ने मेरी शादीशुदा ज़िंदगी बर्बाद कर दी: केस दर्ज कराते हुए उनकी पत्नी के पूर्व पति
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के पूर्व पति ने कपल पर शादी से पहले अवैध संबंध बनाने व धोखे से शादी करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया है। बुशरा के पूर्व पति खावर फरीद मनेका ने कहा कि इमरान ने बुशरा संग उनकी शादीशुदा ज़िंदगी बर्बाद कर दी।