इमरान खान ने शेयर की 'देल्ही बेली' की फोटो, कहा- यकीन था सेंसर बोर्ड रिलीज़ नहीं करने देगा
अभिनेता इमरान खान ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म 'देल्ही बेली' के शूटिंग के समय की पुरानी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "शूटिंग करते हुए मैं 2 बातों को लेकर निश्चिंत था...पहली कि ऐसी फिल्में एक ही बार बन पाती हैं और दूसरी कि सेंसर बोर्ड हमें इसे रिलीज़ नहीं करने देगा। खुशी है कि दूसरी बात गलत साबित हुई।"