इमरान खान पर आर्मी ऐक्ट और पीटीआई पर पाबंदी लगा सकती है पाकिस्तान सरकार: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की कैबिनेट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर आर्मी ऐक्ट के तहत कार्रवाई करने की सिफारिश की है। बकौल रिपोर्ट्स, 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उपद्रव करने वाले उनके समर्थकों पर आर्मी ऐक्ट लगाया जा सकता है। इमरान की पार्टी पीटीआई पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।