इमरान खान पर चार तरफ से किया गया था हमला, तीन शूटर भी थे शामिल: जांच टीम
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या के प्रयास मामले की जांच कर रही संयुक्त जांच टीम ने बताया है कि उन पर चार तरफ से हमला किया गया था। इस हमले में गिरफ्तार संदिग्ध के अलावा 3 अन्य शूटर भी शामिल थे। गौरतलब है कि हमले में इमरान खान के दाएं पैर में गोली लगी थी।