इमरान खान पाकिस्तान में गृह युद्ध शुरू करना चाहते हैं: पीएम शहबाज़ शरीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने आरोप लगाया कि पूर्व-प्रधानमंत्री इमरान खान देश में 'गृह युद्ध' छेड़ना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्र उन्हें कभी माफ नहीं करेगा और उन्हें रोकेगा।" दरअसल, खान ने अपने समर्थकों से संसद भंग करने और उसके बाद आम चुनावों की मांग को लेकर 25 मई को इस्लामाबाद में शांतिपूर्ण मार्च निकालने को कहा है।

Load More