इमरान खान व उनकी पत्नी बुशरा को गैर-कानूनी निकाह मामले में सुनाई गई 7 साल जेल की सज़ा
पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को गैर-कानूनी निकाह मामले में 7-साल जेल की सज़ा सुनाई गई है। बुशरा पर पिछले पति को तलाक देने के बाद 'इद्दत' (इस्लाम में निर्धारित प्रतीक्षा अवधि) पूरा नहीं करने का आरोप लगा था। इमरान को साइफर मामले में 10-साल और तोशखाना मामले में 14-साल जेल की सज़ा मिली है।