इमरान खान से अलग रह रहीं अवंतिका मलिक की हालिया इंस्टा पोस्ट के बाद उड़ी डेटिंग की अफवाहें
अभिनेता इमरान खान से अलग रह रहीं पत्नी अवंतिका मलिक की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद उनको लेकर डेटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं। इंस्टाग्राम पर परिवार-बेटी के साथ तस्वीरें डालने के साथ ही उन्होंने एक शख्स के साथ भी तस्वीरें शेयर कीं। अवंतिका और इमरान ने 2011 में शादी की थी और दोनों की एक बेटी इमारा है।