इमरान मसूद के बयान 'बीजेपी आई तो पहले मेरा व तुम्हारा इलाज होगा' को लेकर ईसी पहुंची पार्टी
सहारनपुर (यूपी) से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के एक भड़काऊ बयान का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि मसूद एक वर्ग विशेष को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। मसूद ने अपने बयान में कहा था, "बीजेपी आई तो सबसे पहले तुम्हारा और मेरा इलाज होगा।"